कबड्डी के दंगल में पाहंदा का दबदबा, बोरिद को मिला दूसरा स्थान; बीजाभाठा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कबड्डी के दंगल में पाहंदा का दबदबा, बोरिद को मिला दूसरा स्थान; बीजाभाठा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सेवन वारियर्स कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासियों के आयोजन का हुआ समापन, अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; निपानी तीसरे और झोफरा तवेरा चौथे स्थान पर रहे

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बीजाभाठा में सेवन वारियर्स कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में पाहंदा की टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि बोरिद की टीम उपविजेता रही। निपानी ने तीसरा तथा झोफरा तवेरा की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री डॉ. रामनाथ साहू,कांग्रेस नेता कमलेश नेताम, जिला कांग्रेस सचिव राजा राम गहिरवार, सरपंच निर्मला रेखराज साहू, उपसरपंच बलराम साहू, पूर्व सरपंच गोपाल मारकंडे, संजय यादव एवं कमलेश रात्रे सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना की सीख देते हैं। इन्हीं गुणों के माध्यम से जीवन में जीत और निर्धारित लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी। अध्यक्षता कर रहे राजेश ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की लोकधरोहर, परंपरा, संस्कृति और पारंपरिक खेलों को सहेजने की दिशा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों का उल्लेख किया। वहीं डॉ. रामनाथ साहू ने कहा कि ग्राम के युवाओं ने ऐतिहासिक कबड्डी खेल को पुनः जीवंत करने का सराहनीय प्रयास किया है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। सरपंच निर्मला रेखराज साहू ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम, रणनीति और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही। कमेंट्री एवं मंच संचालन शिक्षक अनिल ठाकुर और संजय यदु ने किया। इस अवसर पर यादव राम सेन, भानु वर्मा, रोहित साहू, बैजनाथ साहू, नेतराम साहू, दुकालु निषाद, कुलेश्वर साहू, गोपेश्वर वर्मा, कामता साहू, गंगा प्रसाद साहू, परीक्षित साहू, विजय बंजारे, महेंद्र साहू, भागवत यादव, जनक ठाकुर, कोमल साहू, रमेश मंडावी, दिनेश रात्रे, डे साहब नेताम, कोमल निर्मल, लक्ष्मीनारायण ठाकुर, हितेश ठाकुर, हिमांशु वर्मा, रोहन ठाकुर, तामेश्वर ठाकुर, मुकेश कुमार, टामेश, नेमेश साहू, अभिषेक ठाकुर सहित खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *