20 मार्च को होगी बेल्हारी बाजार की नीलामी, इच्छुकों से मांगी गई बंद लिफाफे में निविदाएं

जामगांव आर। ग्राम पंचायत बेल्हारी के साप्ताहिक बाजार की वार्षिक नीलामी आगामी 20 मार्च, शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की जाएगी। यह नीलामी नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए की जा रही है। पंचायत सचिव कामता पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक बाजार के संचालन हेतु इच्छुक व्यक्तियों से बंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए तय तिथि तक अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत द्वारा सभी इच्छुक व्यक्तियों से समय पर बंद लिफाफे में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है, ताकि नियमानुसार बाजार का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *