लोहरसी में झेरिया धोबी समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी

रायपुर। झेरिया धोबी समाज पाटन राज का एकदिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को ग्राम लोहऱसी में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सामाजिक एकता व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक थे, जबकि अध्यक्षता विष्णु निर्मलकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, देवेन्द्र चंद्रवंशी, उत्तम बघेल सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन, अतिथि स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोपहर सत्र में सामाजिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समाज की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर चूड़ामणि निर्मलकर, तुलसी कौशिक, आशीष वर्मा, विष्णु निर्मलकर, लेखराम निर्मलकर सहित अन्य वक्ताओं ने मंच को संबोधित करते हुए समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश निर्मलकर ने किया। अधिवेशन में समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य जैसे जीवन निर्मलकर, डॉ. मदन रजक, कृपा राम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकर, इंदु निर्मलकर, अरुणा निर्मलकर, सावित्री निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भी युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे सामाजिक समरसता और पारिवारिक संबंधों को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों को सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *