
जामगांव आर। ग्राम पंचायत बेल्हारी में पंचायत निधि से निर्मित नवीन सभागार कक्ष का 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरपंच अमित अग्रवाल ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपसरपंच मनीष चंद्राकर, प्राचार्य रीना चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर.सरपंच अमित अग्रवाल ने कहा कि नवीन सभागार कक्ष के निर्माण से ग्राम पंचायत में होने वाली बैठकों, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की सुविधाओं को बढ़ाना प्राथमिकता है।
उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने कहा कि यह सभागार ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होगा। पंचायत निधि का सदुपयोग करते हुए गांव में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना पंचायत की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जितेश्वरी साहू, वरिष्ठ व्याख्याता वाय.के. साहू, संकुल समन्वयक कमलेश साहू, अनीता शर्मा, कामता पटेल, यादमल गोलछा, नीलकंठ प्रजापति, जीतेन्द्र धनकर, टाल सोनवानी, तुषार कामरे, रोहिणी सेंगर, गंगा यादव, चंदा चक्रधारी, अनीता साहू, लता बंजारे, रामसिंह बंसोड, शिव साहू, नारंतक सोनवानी, रोमलाल साहू, जागेंद्र प्रजापति सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।