ग्राम झीट से 23 अगस्त को निकलेगी भव्य शिव शक्ति कांवड़ यात्रा, टोलाघाट शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक

ग्राम झीट से 23 अगस्त को निकलेगी भव्य शिव शक्ति कांवड़ यात्रा, टोलाघाट शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक

पाटन/अभिषेक सेन। सावन माह के पावन अवसर पर शिव शक्ति कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में 23 अगस्त 2026 को ग्राम झीट से शिव मंदिर टोलाघाट, पाटन तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ ग्राम झीट से टोलाघाट स्थित शिव मंदिर तक पहुंचेंगे। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

यात्रा का प्रमुख आकर्षण श्री दाई के दुरलवा नवरत्न जस झांकी परिवार, पटपर की अनुपम प्रस्तुति होगी, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। शिव शक्ति कांवड़ यात्रा के संयोजकों मोहन साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, विवेक कौशिक, गोपेन्द्र सिन्हा, टिकेश साहू एवं ललित साहू सहित समिति के समस्त शिवभक्तों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में सहभागी बनकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था के इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *