जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम बेल्हारी के साप्ताहिक बाजार में आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित वार्षिक मड़ई मेला आगामी 8 जनवरी को पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। मड़ई मेले के सफल आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत एवं बाजार ठेकेदार द्वारा आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। ग्राम पंचायत सचिव कामता पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मड़ई दिवस की रात्रि में ग्रामीणों के स्वस्थ मनोरंजन एवं लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक नाचा दल ‘गोपाल–बलराम’ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
मड़ई मेले को लेकर ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।