जामगांव आर। नगर के साप्ताहिक बाजार में आयोजित होने वाला वार्षिक मड़ई मेला इस वर्ष 3 एवं 4 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा। मड़ई मेले के सफल आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत एवं बाजार ठेकेदार द्वारा आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। उपसरपंच मुकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के प्रथम दिवस 3 जनवरी की रात्रि ग्रामीणों के स्वस्थ मनोरंजन एवं सांस्कृतिक संवर्धन हेतु प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक दल ‘जंवारा’ द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। मड़ई मेले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मेले के दौरान पारंपरिक खरीद–फरोख्त के साथ-साथ लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।