जामगांव आर सोसायटी में भगवान सिंह चंद्राकर एवं जिला सहकारी बैंक में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने तिरंगा फहराया, कालेज में प्राचार्य ने ध्वज ध्वज को सलामी दी

जामगांव आर सोसायटी में भगवान सिंह चंद्राकर एवं जिला सहकारी बैंक में जनपद सदस्य  रामकुमार चंद्राकर ने तिरंगा फहराया, कालेज में प्राचार्य ने ध्वज ध्वज को सलामी दी

जामगांव आर। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जामगांव आर नगर सहित आसपास के ग्रामों में हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों, सेवा सहकारी समितियों, शैक्षणिक संस्थानों एवं शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा सहकारी समिति जामगांव आर में प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

वहीं जिला सहकारी बैंक में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि 15 अगस्त का यह राष्ट्रीय पर्व हमें एकजुट होकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में प्राचार्य शिखा अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *