“आषाढ़ की फुहारों संग रामकथा की अमृतवर्षा से सांतरा बना भक्तिरसधाम”-एक दिवसीय मंदाकिनी श्रीरामकथा संगोष्ठी का समापन

जामगांव आर । आषाढ़ माह की सुखद फुहारों के बीच पाटन ब्लॉक के ग्राम सांतरा में रविवार को तहसील मानस संघ पाटन व मानस शक्ति केंद्र सेलूद द्वारा आयोजित एकदिवसीय मंदाकिनी श्रीराम कथा संगोष्ठी का आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ ग्राम पुरोहित घनश्याम महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ।
उद्घाटन समारोह जिला मानस संघ अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा,तहसील अध्यक्ष टीका राम साहू,शक्तिकेंद्र अध्यक्ष परमानंद साहू, सरपंच ज्योति गोलू चन्द्राकर, मानस समिति के अरुण चन्द्राकर,महेंद्र वर्मा,गोलू चन्द्राकर की उपस्थिति में हुआ । मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि श्रीराम कथा हमें केवल भगवान श्रीराम के चरित्र से नहीं, बल्कि समाज निर्माण की दिशा से भी जोड़ती है। इस मंदाकिनी संगोष्ठी में जन-जन की भागीदारी यह बताती है कि छत्तीसगढ़ में मानस परंपरा आज भी कितनी सशक्त है।

कथा का आरंभ हृदय शालिनी मानस मंडली ग्राम सांतरा की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ, जिसमें शील सिंधु राघव मानस मंडली परसाही,एकता मानस मंडली देवादा और नवज्योति महिला मानस मंडली रवेली की सुंदर झलक देखने को मिली।छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के दिव्य स्वर भगवताचार्य अशोक महाराज ने मंदाकिनी कथा की महिमा का रसपान कराया। मानस व्याख्याकार सुमेरी यादव गुरुजी, वेदराम साहू, युमन साहू, एवं आरती साहू ने तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस के दिव्य प्रसंगों से जन-जन को मंत्रमुग्ध किया।

◆ मानस मंडलियों एवं भजन संध्या ने समां बाँधा-

कार्यक्रम में लोकगायिका लीना मानिकपुरी (अनुराग धारा), फनेश्वरी यादव (चंदैनी गोंदा) और अन्य लोक कलाकारों ने भजनों की अमृतवर्षा कर आयोजन को आत्मिक ऊँचाई दी। कु. खिलेश्वरी यदु द्वारा लोकगाथा “भरथरी” की अद्भुत प्रस्तुति ने जनमानस को ने भावविभोर कर दिया। कथा की मंगल आरती गुलाब साहू द्वारा एवं पूर्णाहुति दयानंद साहू द्वारा सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का संचालन पुनेश्वर साहू, हितेंद्र साहू, मुरली वैष्णव व परमानंद साहू द्वारा किया गया ।

◆ रामकथा केवल आयोजन मात्र नही बल्कि यह जीवनमूल्य है-रूपनारायण

आयोजन में छग योग आयोग अध्यक्ष  रूपनारायण सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि रामकथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, यह जीवन मूल्य, संयम और सेवा का मार्गदर्शन है। आज सांतरा जैसे ग्रामीण अंचल में ऐसा भव्य आयोजन यह दर्शाता है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें कितनी गहरी और जीवंत हैं। मानस संघ द्वारा किया गया यह प्रयास नई पीढ़ी को रामकथा के माध्यम से संस्कृति से जोड़ने का सार्थक माध्यम है। ग्राम सरपंच ज्योति गोलू चंद्राकर ने बाजार चौक एवं शीतला प्रांगण में डोम सेड निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लालाराम वर्मा,रामनारायण वर्मा,भोपाल मणि वर्मा,कोमल साहू,कामता साहू, गिरधारी साहू,हरिश्चंद्र पटेल,द्वारिका साहू,सनत साहू,कृष्णा वर्मा, राधेश्याम यादव,पप्पू विश्वकर्मा उस्ताद आर्यन मनीष वर्मा,डॉ हूबराम चंद्राकार,तोरण वर्मा,गिरीश चंद्राकर जयदीप चंद्राकर,योगेश चंद्राकर, संतोष यदु,ताकेश निर्मलकर,
कुंदन यादव रवि यादव,पूरेन्द्र ठाकुर,सचिन वर्मा,हेमू साहू,सालिक यादव,रोमनाथ,महेंद्र वर्मा,खिलेश्वर हिमांशु,सोमनाथ,ताम्रध्वज,अमन,अनिल यदु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोताजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *