खाद बीज की किल्लत को लेकर कांग्रेसजनों ने जामगांव आर सोसायटी में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा…

जामगांव (आर) । प्रदेश में खरीफ सीजन की बुआई के बीच किसानों को खाद-बीज की अनुपलब्धता एवं कम गुणवत्ता वाले खाद मिलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी गंभीर विषय को लेकर क्षेत्र के कांग्रेसियों ने सोमवार को किसानों व जनप्रतिनिधियों के साथ सेवा सहकारी समिति जमगांव (आर) के प्रबंधक प्रभारी लक्ष्मी कुलदीप को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि डीएपी खाद और उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसानों को तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, जिससे किसान समय पर बुआई कर सकें और फसल की उत्पादकता प्रभावित न हो। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान में डीएपी की कमी और कम असरदार खाद के वितरण से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। राज्य शासन द्वारा किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तत्काल कदम उठाए जाने की आवश्यकता जताई गई है।

इस ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री रूपेन्द्र शुक्ला, ग्रामीण समिति अध्यक्ष के.एल. साहू, जयप्रकाश चंद्राकर, जीवधन ठाकुर, सेक्टर प्रभारी चतुर साहू (जामगांव आर), सेक्टर प्रभारी पवन डहरे (बोरवाय), मोरजध्वज चंद्राकर, ऋषभ चंद्राकर, पूर्व सरपंच राजकुमार ठाकुर, बलदाऊ राव, बहुदा यादव, सुनील चंद्राकार, किवेस चंद्राकार, चंद्रकुमार यादव, पवन यादव, ईश्वर यादव, रानू निर्मलकर, तामेश्वर ठाकुर, भूषण ठाकुर, सुबू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *