“भारतीय जनता पार्टी दुर्ग द्वारा आज ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला का आयोजन : वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख रहेंगे मुख्य वक्ता”

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग जिला द्वारा “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम अंतर्गत “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आगामी शनिवार, 07 जून 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यशाला दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय दुर्ग में आयोजित होगी, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खूबचंद पारख मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, लोकहितकारी योजनाओं और भाजपा के सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

कार्यशाला में रास्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक,सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री,प्रकोष्ठों के जिला संयोजक,जिला एवं जनपद पंचायत, नगर निगम, पालिका व नगर पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष,जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी एवं वरिष्ठ नेतागण अपेक्षित रहेंगे ।

कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र वर्मा, सह-संयोजक दीपक चोपड़ा, साजन जोसफ व सरिता मिश्रा ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों से अपील की है कि वे समय पर पहुँचकर इस महत्वपूर्ण विचार-गोष्ठी में सहभागी बनें और संगठन के दृष्टिकोण को और अधिक मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *