गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर जामगांव आर में गायत्री महायज्ञ सम्पन्न — पांच गर्भवती माताओं का हुआ पुंसवन संस्कार

जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर अमालोरी गायत्री शक्तिपीठ अंतर्गत, जामगांव आर स्थित समरसता भवन में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिक वातावरण के बीच पाँच गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा पुत्र आचार्य नारद देव एवं डी.डी. मानिकपुरी द्वारा किया गया। उन्होंने यज्ञ की महिमा एवं पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गायत्री मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने वाली दिव्य चेतना है और गंगा धरती पर भगवान शिव की जटाओं से प्रवाहित होकर समस्त लोकों का कल्याण करती हैं। यज्ञीय ऊर्जा से ओत-प्रोत वातावरण में पुंसवन संस्कार के माध्यम से माताओं को बताया गया कि कैसे वे अपने गर्भस्थ शिशु को संस्कारित एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकती हैं। इस अवसर पर वट वृक्ष, गिलोय और पीपल की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम की मोहिनी यादव,लोकेश्वरी यादव,रेणुका राठी,रजनी सेन,सुमन निर्मलकर का पुंसवन संस्कार किया गया, इस विशेष कार्यक्रम में गांव की मितानिन आशा यादव एवं उमा चंद्रकार का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान राहुल राठी, लोकेश यादव, त्रिलोक यादव, कमलेश सेन, चुम्मन निर्मलकर, रमेश कुमार,भारती साहू, तामेश्वरी साहू, बसंती साहू, हुलसी नेताम सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *