जामगांव आर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं स्व-रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी सदन की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम जामगांव आर में महतारी सदन निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू रहीं, अध्यक्षता जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने किया। विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा मंत्री शैलेन्द्रि मंडावी,सरपंच रूपेंद्र शुक्ला,मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, शासकीय महाविद्यालय अध्यक्ष नरेश केला, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, उपसरपंच मुकेश साहू एवं बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू उपस्थित रहे। भूमिपूजन की विधि-विधान पंडित मुकेश शुक्ला द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू और अध्यक्ष रामकुमार चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा, जहां वे कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी। कार्यक्रम में प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल साहू, मैंघनाथ सागरवंशी, डा. धर्मेंद्र निर्मल, सुनील चंद्राकर, नंदनी साहू, डामिन साहू, सुमन सागरवंशी, सचिव नरेश महतो, शरद साहू, संतोष साहू, पंकज साहू, श्याम ऋषि चंद्राकर, मनहरण साहू, मोहन चंद्राकर, चुलेश साहू, सब इंजीनियर साहू एवं ठेकेदार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।