निपानी में 5.20 लाख की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन, सुरपा में भी 4 लाख की सड़क को मिली मंजूरी, जिपं सभापति कल्पना ने रखी आधारशिला

निपानी में 5.20 लाख की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन, सुरपा में भी 4 लाख की सड़क को मिली मंजूरी, जिपं सभापति कल्पना ने रखी आधारशिला

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम निपानी और सुरपा में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में पहल करते हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में निपानी में सांसद निधि से 5 लाख 20 हजार रुपये तथा सुरपा में जनपद निधि से 4 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्राम निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से पक्की सड़क की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण होने से अब ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को विशेषकर बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जनपद सभापति रवि सिन्हा, नारद साहू, मंडल महामंत्री पुणेंद्र सिन्हा, मुकेश ठाकुर, सरपंच द्वय राजेश ठाकुर, चंद्रहास साहू, भाजपा नेता प्रमोद जैन, कोमल अंगारे, कौशल गंजीर, प्रमोद ठाकुर, भरत निर्मलकर, तोरण साहू, सुनीता मिथलेश, लता साहू, पेमिन साहू, विजय सिन्हा, वमन साहू, हेमसिंग साहू, प्रेमलाल सिन्हा, डेविड सिन्हा, हेमंत सिन्हा, जगत यादव, विकास पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *