“अमलेश्वर में 2.98 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 35 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित ! सांसद विजय बघेल बोले—हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, कॉलोनियों को भी मिलेगी प्राथमिकता

पाटन। अमलेश्वर (पाटन) में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कुल 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये की लागत से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर 35 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, लोक निर्माण विभाग प्रभारी आलोक पाल, मंडल अध्यक्ष कमलेश्वर चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक और मीना वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कीर्ति नायक ने इसे “सबका साथ, सबका विकास” की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं नीलम राजेश चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। सुरेन्द्र कौशिक ने भाजपा सरकार को विकासोन्मुख बताते हुए प्रदेश में तेज गति से कार्य होने की बात कही।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमलेश्वर के सभी 18 वार्डों में विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और कॉलोनियों तक भी विकास पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्रीमती यामिनी यादव, सोहन निषाद, राजू सोनकर, खुबीराम सोनकर, घनश्याम प्रसाद साहू सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *