“गांव-गांव पहुंची भाजपा: फूंडा-देवादा में जनसंपर्क तेज,जिला उपाध्यक्ष हर्षा बोली -“हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य”

पाटन। पाटन क्षेत्र के ग्राम फूंडा एवं देवादा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया। हितग्राहियों से इन योजनाओं के प्रभाव और उनके जीवन में आए बदलावों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि इनसे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक उनका लाभ पहुंचाना है। “गांव चलो, घर चलो अभियान” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से जनता से सीधा जुड़ाव और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जय वर्मा, केशव बंछोर, रोशन वर्मा (सरपंच फूंडा), श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (सरपंच देवादा), कुणाल वर्मा (अध्यक्ष भाजयुमो पाटन) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *