
पाटन। ग्राम घुघुवा(क) में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति श्री प्रणव शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस निर्माण कार्य से वर्षा के पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों को जलभराव, कीचड़ और उससे फैलने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी।
ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस नाली के निर्माण से ग्राम घुघुवा(क) में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी तथा बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों का समाधान होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और आने वाले समय में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती शैलेन्द्री साहू, उपसरपंच शिव नारायण शर्मा, भाजपा पाटन मंडल आईटी सेल प्रभारी प्रशांत, भाजयुमो मंत्री विद्या सागर निषाद, गोपाल साहू, पंच लक्ष्मी निषाद, ढालसिंह साहू सहित गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी विकास कार्य के लिए सभापति श्री प्रणव शर्मा का आभार व्यक्त किया।