जामगांव आर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुम्हली में अवैध शराब बेचते युवक को दबोचा, 30 पौआ देशी शराब जब्त

जामगांव आर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुम्हली में अवैध शराब बेचते युवक को दबोचा, 30 पौआ देशी शराब जब्त

जामगांव आर। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जामगांव आर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पंचायत कुम्हली में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कुम्हली निवासी यशवंत कुमार चंद्राकर पिता चंदूलाल चंद्राकर उम्र 23 वर्ष को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 पौआ देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। थाना जामगांव आर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष देखा गया। ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *