दीपावली से पहले आज बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस प्लान! जामगांव आर सबस्टेशन से जुड़े 8 फीडरों की बिजली रहेगी बंद,जानिए आपके गांव में कब बंद रहेगी सप्लाई ?

दीपावली से पहले आज बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस प्लान! जामगांव आर सबस्टेशन से जुड़े 8 फीडरों की बिजली रहेगी बंद,जानिए आपके गांव में कब बंद रहेगी सप्लाई ?

जामगांव आर। दीपावली पर्व से पहले विद्युत व्यवस्था को सुचारू एवं बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से जामगांव आर सबस्टेशन के यार्ड में प्री-दिवाली मेंटेनेंस का आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सबस्टेशन से जुड़े विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। जामगांव आर की कनिष्ठ अभियंता ऋचा साहू ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य दो चरणों में किया जाएगा।

पहला चरण : सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

इस दौरान निम्नलिखित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

  • 11 केवी टेमरी बस्ती फीडर
  • 11 केवी भाटागांव बस्ती फीडर
  • 11 केवी जामगांव पंप फीडर
  • 11 केवी औरी पंप फीडर

दूसरा चरण : दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

इस दौरान निम्नलिखित फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • 11 केवी जामगांव बस्ती फीडर
  • 11 केवी करेला बस्ती फीडर
  • 11 केवी बोरवाय बस्ती फीडर
  • 11 केवी बटरेल पंप फीडर

कनिष्ठ अभियंता ऋचा साहू ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में परिवर्तन भी हो सकता है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने तथा विभागीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *