दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर के 25 सदस्यों के लिए हुए चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। विगत 30 सितंबर को प्रदेश के सभी बार संघों में सम्पन्न हुए इस चुनाव में दुर्ग अधिवक्ता संघ के कुल 13 सदस्य चुनाव मैदान में थे। घोषित परिणामों में दुर्ग अधिवक्ता संघ के चार सदस्य विजयी हुए हैं। इनमें नरेन्द्र सोनी, संतोष कुमार वर्मा, उत्तम चंदेल एवं बादशाह प्रसाद सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
इनकी जीत से जिला अधिवक्ता संघ में उत्साह और जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित सदस्यों को संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष उमा भारती साहू, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव राकेश यादव, ग्रंथालय सचिव बजरंग श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी, सदस्य नितेश साहू, रविश राजपूत, पंडित अजय मिश्रा, विक्रम पारख, अजय शर्मा, दमयंती चंद्राकर एवं मीडिया प्रभारी दानिश परवेज सहित अन्य पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं हर्ष व्यक्त किया है।