जन्मदिवस को बनाया सेवा का अवसर, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक समितियों में किसानों के लिए करेंगी वाटर कूलर की व्यवस्था

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक अपने जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुए दिनभर विभिन्न सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे पाटन नगर के विभिन्न देवालयों में पहुंचकर देवी-देवताओं के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। इसके पश्चात श्रीमती नायक प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक जनपद पंचायत पाटन कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार करेंगी तथा नागरिकों से आत्मीय संवाद भी करेंगी।

कार्यक्रम के अगले चरण में वे सेवा सहकारी समिति, ग्राम तर्रां पहुंचेंगी, जहां अपने जनपद विकास निधि से ग्राम तर्रां, फुंडा, झीट, बटंग और जामगांव (एम) क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों एवं ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वॉटर कूलर प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि अपने जन्मदिवस को समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों और नागरिकों की सुविधा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, किसान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *