जामगांव आर-भाजपा जामगांव आर मण्डल की बैठक स्थानीय जैन भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए | मौके पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और प्रदेश व जिला संगठन के निर्देश से अवगत कराया ! कार्यक्रम में नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित सरपंच,उपसरपंचो का सम्मान भी किया गया !
मौके पर पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने अपने उद्बोधन में आजादी के कालखण्ड में जनसंघ की स्थापना,कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद राष्ट्रवादी दल भाजपा के उदय और देश के विकास में भाजपा के योगदान को रेखांकित किया ! पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव में जिला,जनपद के साथ बड़ी संख्या में पंच सरपंच निर्वाचित हुए है अब सब मिलकर अपने गांव और बूथ को मजबूत बनाते हुए पार्टी के हर कार्यक्रम को बूथ स्तर में संपादित करना है
मुख्य वक्ता मण्डल प्रभारी रोहित साहू ने बताया कि पार्टी छह अप्रैल को स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल तक सतत रूप से चलेंगे। छह अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा,उन्होंने बताया कि 6 से 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे। इसके बाद 8 से 9 अप्रैल को मण्डल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होंगे, जिनमें भाजपा की चुनावी सफलता व संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा की ओर से लाया गया परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा पर चर्चा की जाएगी। 10 से 12 अप्रैल तक गांव व घर चलो अभियान,14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ० भीम राव अंबेडकर की जयंती आयोजन और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन होगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,जनपद सदस्य रामकुमार चन्द्राकर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण लालेश्वर साहू,किशोर साहू,धनराज साहू,वरिष्ठ भजपा नेता कन्हैया लाल साहू,कामता साहू बतौर अतिथि मंचासीन रहे ! बैठक का संचालन निर्मल जैन एवं अंगेश्वर साहू तथा आभार मनीष जैन ने किया |
इस अवसर पर नरेश केला,मेघनाथ सागरवंशी,अंगेश्वर साहू,पुरणेंद्र सिन्हा,मनीष जैन,श्रीकांत चन्द्राकर,योगेश्वर साहू,बेनीराम साहू,रामसिंह बंसोड़,सोनसाय साहू,नरोत्तम निषाद,जेठू निषाद,खुमान जांगड़े,राधेश्याम चन्द्राकर,अभिसेक सेन,नरेन्द्र धरमगुड़ी,संतु साहू,भारत वर्मा,हर्ष साहू,दीपक यादव,प्राणनाथ साहू,रूपेंद्र साहू,छगन लाल,अरुण चन्द्राकर, दिनेश नागरिया, रेवाराम साहू,ईश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे !