पाटन-जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती 10 अप्रैल गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा दक्षिण पाटन के रानीतराई में उक्त आयोजन किया जा रहा | भखारा राल के जैन धर्मावलंबियों द्वारा इस अवसर पर भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति पारख,जपं कुरूद उपाध्यक्ष सतीश रायसोनी,जनपद सदस्य दीपमाला कोचर,समाजसेवी राधेलाल लोढ़ा,हास्य कवि थानमल ओस्तवाल एवं हरख पारख बतौर अतिथि शामिल होंगे ! महावीर जन्म कल्याणक समिति के निर्मल जैन एवं यादमल गोलछा ने बताया कि इस अवसर पर जैन युवा मंच भखारा राल एवं हेल्प एन्ड सर्विस फाउंडेशन की ओंर से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा |