दुर्ग।भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला दुर्ग द्वारा संगठन विस्तार के तहत विभिन्न मंडलों में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह सूची जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा के नेतृत्व में जारी की गई, जिसमें मंडल स्तर पर अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार अमलेश्वर मंडल में ओमप्रकाश साहू को अध्यक्ष तथा लवकुश चंद्राकर और कुंज बिहारी साहू को महामंत्री बनाया गया है।
वहीं जामगांव-आर मंडल में कोशल गंजीर को अध्यक्ष और सुभाष यादव व चन्द्रकांत साहू को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में दरबार खली मंडल में दानीराम वर्मा को अध्यक्ष तथा वासु वर्मा और मुन्ना पाल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। धमधा मंडल में हर्ष साहू को अध्यक्ष और आत्मा राम यादव व स्वरूप नारायण नायक को महामंत्री बनाया गया है।.इसके अलावा बोरी लिटिया मंडल में संजय कश्यप को अध्यक्ष तथा हरिशंकर यादव और दिनेश साहू को महामंत्री पद सौंपा गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। नई नियुक्तियों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।