जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में 23 मार्च को वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विद्यार्थियों ने आकर्षक वॉल ड्राइंग के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया तथा विभिन्न उपायों को प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस वर्ष की थीम “Water and Gender” के अंतर्गत जल संसाधनों और लैंगिक समानता के बीच संबंध को समझाया गया, साथ ही जल संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जल संचयन एवं संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। वाणिज्य विभाग एवं NSS के विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से जल बचाने का प्रभावी संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए, ताकि इसकी बर्बादी रोकी जा सके। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं घर-परिसर में उपलब्ध संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।