दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा जामगांव-आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। दुर्ग जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान किया गया है। नई टीम में कुल 31 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवगठित कार्यकारिणी में आशीष जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भेष कुमार आठे , संतोष पटेल, देवकुमार निषाद सहित अन्य नेताओं को स्थान दिया गया है। महामंत्री पद पर नीलकंठ शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र निर्मल, किशोर कुमार वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठन को व्यापक स्वरूप दिया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संगठन के कार्यक्रमों को गति दें और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।