जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस सेवा और समर्पण भाव से मनाया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितम्बर की सुबह 8 बजे ग्राम कौही स्थित भगवान महाकाल एवं काली मंदिर परिसर में पीएम के आरोग्य और मंगमलय जीवन की प्रार्थना के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण एवं आसपास की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए पूजा-अर्चना की गई और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।मंदिर परिसर में आयोजित इस सेवा कार्य एवं उत्सवमय कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे समाजहित एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को केवल नीतियों और कागज़ों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सीधे लोगों तक पहुँचाया है। उनका जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है, यही हमारे लिए प्रेरणा है।” पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा – “मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने गरीब, किसान और वंचितों के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, वह असंभव को संभव बनाने का उदाहरण है। पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू ने कहा – “प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा और जनकल्याण की राजनीति को नई दिशा दी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए, यही उनके जन्मदिवस पर सच्ची शुभकामना होगी।
इस अवसर पर मंडल महामंत्रीद्वय निर्मल जैन, पूर्णेन्द्र सिन्हा, प्रदेश मछुवारा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष नेतराम निषाद, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक जिनेश जैन, सह-संयोजक लुभम बंछोर, मंडल सदस्य गायत्री यादव, कार्यक्रम प्रभारी योगेश्वर साहू, सह प्रभारी गुमान साहू, जनपद सभापति रवि सिन्हा, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्रकार, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रकार, बेनीराम साहू, सरपंच कौही लीना सुरेश साहू, सरपंच यशवंत साहू, यशवंत भोला यादव, सुरेश साहू, अरुण चंद्राकर, मैंघनाथ सागरवंशी, मुकेश साहू,ईश्वर यदु संजू साहू बूथ अध्यक्ष संतोष साहू ,सोहन साहू,मुकेश साहू,नारद पाल,शिव साहू,जनक साहू,देवेन्द्र चंद्राकर,डे सहाब,तुलसी निषाद.अरविंद साहू अशोक शर्मा,अजय टिकरीहा,पुरेन्द्र साहू,रमेश टण्डन,कोवेद साहू
सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।