भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, भिलाई जिला द्वारा सुपेला घड़ी चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष समद कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आमजनों के बीच शरबत एवं मिठाई वितरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी वातावरण निर्मित हो गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश प्रभारी अकबर तिगाला, सह कार्यालय मंत्री काफिलुद्दीन, स्थापना दिवस प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया कि भिलाई जिले के सभी 13 मंडलों में स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुपेला चौक में आतिशबाजी के साथ मिठाई और शरबत वितरण कर कार्यकर्ताओं ने उत्सव का माहौल बनाया।
जिला अध्यक्ष समद कुरैशी ने कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिला महामंत्री अब्दुल नासिर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का पवित्र अभियान है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। परवेज सलमानी ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश प्रभारी अकबर तिगाला, सह कार्यालय मंत्री प्रदेश काफिलुद्दीन, स्थापना दिवस प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, महेश वर्मा, भोजराज सिन्हा, राम उपकार तिवारी, शंकर लाल देवांगन, विनोद सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही परवेज सलमानी, अब्दुल नासिर भाई, अनवर वहाब, जहांगीर हुसैन, रमजान खान, कॉमिल राबर्ट, इला कोलवीन, जावेद, अजहर कुरैशी, हनीफ हाजी, शेख बाबर वसीम बाबा, मो. जावेद, इसराइल रजा, अलीम बाबा, अनवर बेग, मो. सलीम, जुनैद, मो. अशरफ, मो. समीम, हर्षप्रीत सिंह, मंडल अध्यक्ष इरफान कुरैशी, तनवीर अहमद, लवली सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।