भाजपा ने लोकमाता अहिल्या के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया है : सांसद विजय

भिलाई । भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण से की गई। सांसद विजय बघेल और जिला प्रभारी व विधायक संदीप शर्मा का गजमाला से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद बघेल ने कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक लोकमाता अहिल्या को पूर्व की सरकार ने भुला दिया था। लोकमाता ने नारी शक्ति के उत्थान के अनेक कार्य किए। मुगलों के आतंक को खत्म करने में बहुत बड़ा योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहिल्याबाई की वीरता और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। 2047 के संकल्प में फिर एक बार भारत विश्व गुरु बनेगा। मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई ने अनेकों सामाजिक कार्य किए। वे एक विनम्र और उदार शासक थीं, उनमें जरूरतमंदों और गरीब, असहायों के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे हमेशा महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिपं अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *