भाजपा जामगांव आर मण्डल का मानवता की सेवा में कदम : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बटरेल पीएचसी में 22 सितम्बर को रक्तदान शिविर

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा ग्राम बटरेल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 सितम्बर 2025, प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस सेवा कार्य के प्रभारी रूपसिंह सिन्हा तथा सह प्रभारी देवेंद्र साहू होंगे। ।रक्तदान को जीवनदायिनी सेवा मानते हुए सेवा पखवाड़ा संयोजक जिनेश जैन एवं सह संयोजक लुभम बंछोर ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है, जिससे दाता स्वयं स्वस्थ रहता है और किसी जरूरतमंद का जीवन भी बचाया जा सकता है। यह एक ऐसा नेक कार्य है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी छोटी-सी भागीदारी से बड़ी मानवता निभा सकता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में शामिल होकर “एक बूंद रक्त – कई जीवन रक्षा” की भावना को साकार करे । महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पुरणेंद्र सिन्हा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का यही उद्देश्य है – समाजहित, सहयोग और मानवता को सर्वोपरि रखना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *