बोरेन्दा में अखण्ड रामधुनी सम्मेलन का समापन,सांसद बघेल बोले- मंच निर्माण की मांग पूरी होगी…

रानीतराई। पाटन विकासखंड के ग्राम बोरेन्दा में 19 व 20 सितम्बर 2025 को दो दिवसीय अखण्ड रामधुनी सम्मेलन का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर की अनेक रामधुनी मंडलियों ने भाग लेकर भक्ति संगीत, रामधुनी गायन और झांकियों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालुजन भावविभोर हो उठे।

20 सितम्बर को सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच कमलेश कश्यप ने की, विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,तथा पूर्व सरपंच निर्मल जैन मौजूद रहे।

रामधुनी गायन एवं झांकी प्रस्तुत करने वाली प्रमुख मंडलियों में संगी बहुरिया रामधुनी मंडली, गोजी (नारी गायन), जय मां खल्लारी रामधुनी मंडली, चिरपोटी भखारा (झांकी), जय छत्तीसगढ़ रामधुनी मंडली, गुदगुदा कुरुद (गायन), जय दुर्गे रामधुनी मंडली, खोरदो गुरुर (झांकी), नव जागृति रामधुनी मंडली, सिरसिदा कुरुद (गायन) एवं नवरंग रामधुनी मंडली, सोनेसिल्ली नवापारा (झांकी) शामिल रही।

समारोह में सांसद बघेल ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से ग्रामवासी इस धार्मिक परंपरा को भक्ति-भाव से निभा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति की स्थायी मंच निर्माण की मांग को उचित बताते हुए इसके लिए सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से देवेंद्र साहू, नूतन यादव, देलचरण साहू, आकाश यादव, ईश्वर यादव, मुकेश कुमार साहू, अश्विनी कुमार साहू, बहुर सिंह निषाद, देवेंद्र कुमार साहू, सोमन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *