भाजपा जामगांव आर मंडल ने कौही में मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

भाजपा जामगांव आर मंडल ने कौही में मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर मंडल के नेतृत्व में ग्राम कौही में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उनके बताए समता, मानवता, सामाजिक समरसता और कर्मप्रधान जीवन के आदर्शों को याद करते हुए उपस्थित जनों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपने जीवन और संदेशों से समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें जाति-पांति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर सभी के प्रति सम्मान और सद्भाव रखने की प्रेरणा देता है।

मंडल महामंत्री निर्मल जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी संतों और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। हमें संत रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कौसल गंगीर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम जोशी, सरपंच यशवंत साहू, सुभाष यादव, सुरेश साहू, नारायण प्रसाद, रविशंकर पाटिल, रमेश टंडन, दिनेश देवांगन, अनेश्वर साहू, रमेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *