जामगांव आर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा दक्षिण पाटन क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत ग्राम बटरेल में भारत माता की पूजा-अर्चना से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन, पूर्णेंद्र सिन्हा, नरेश केला, भाजयुमो नेता नारद साहू और रैली संयोजक श्रीकांत चंद्राकर ने संयुक्त रूप से किया। तिरंगा यात्रा बटरेल से प्रारंभ होकर गातापार, बेल्हारी, टेमरी, सुरपा, निपानी, रानीतराई, कौही, असोगा, करेला और भरर होते हुए जामगांव आर पहुंची। रास्तेभर देशभक्ति के गीतों, नारों और लहराते तिरंगों से वातावरण ओजस्वी हो उठा। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
रानीतराई में तिरंगा यात्रा को विशेष ऊर्जा तब मिली जब दुर्ग के सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने रानीतराई से जामगांव आर तक बाइक चलाकर यात्रा में भाग लिया। जामगांव आर के किसान चौक में पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने संबोधन में कहा कि “देशप्रेम और राष्ट्रवाद की भावना हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर तिरंगे का सम्मान बनाए रखना चाहिए।”
बेल्हारी के शिवाजी चौक और जय जवान जय किसान चौक पर नागरिकों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और राष्ट्रप्रेम सबसे बड़ा धर्म है। आजादी हमें बलिदानों की विरासत से मिली है, इसलिए हर भारतीय के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव सर्वोपरि होना चाहिए।”
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की और कहा कि “ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।” कार्यक्रम के समापन पर मंडल महामंत्री निर्मल जैन और पूर्णेंद्र सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा केवल स्वतंत्रता की याद नहीं दिलाती, बल्कि राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा भी देती है।
इस अवसर पर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,डा.दयाराम साहू पूर्व विधायक ,कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष, लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष ,निर्मल जैन मंडल महामंत्री ,पूर्णेन्द्र सिन्हा मंडल महामंत्री , पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू ,भगवान सिंह चंद्राकर प्राधिकृत अध्यक्ष ,नरेश केला अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय ,रवि सिन्हा जनपद सदस्य, मनीष चंद्राकर,योगेश्वर साहू,डा.राजेश बंछोर,बेनीराम साहू,श्रीकांत चंद्राकर,अरुण चंद्राकर,यशवंत यादव,शैलेन्द्री मंडावी,भानुप्रिया साहू,लीना साहू,लुभम बंछोर,मुकेश साहू,सीताराम साहू,अभिषेक सेन,नरोत्तम निषाद,महेश साहू,चेतन साहू,रामसिंह बंसोड़,अभय ठाकुर,जेठू निषाद,चंद्रहास साहू,जिनेश जैन,जानकी चोपड़िया,दिनेश नागरिया,अभय राम ठाकुर,अशोक शर्मा,प्रवीण वर्मा,, अजय टिकरिहा,महेन्द्र साहू,महेन्द्र निर्मलकर,गोवर्धन साहू,रामसिंग बसोड,महेश साहू,रेवा साहू,देवेंद्र कुमार,किरण यादव,किरण वेदी साहू,भानु साहू,रविंद्र साहू,रूपेंद्र ,छन्नु साहू,युवराज साहू,कमलेश यादव,हीरेन्द्र साहू,सुरज निर्मलकर,प्रमोद जैन,अभय ठाकुर ,प्रमोद ठाकुर,अंगेश्वर साहू,मेंघनाथ साहू,युधिस्ठिर साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे ।