सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा जामगांव आर मंडल ने भनसुली में किया वृक्षारोपण – ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण संदेश

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा जामगांव आर मंडल ने भनसुली में किया वृक्षारोपण – ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण संदेश

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भनसुली आर स्थित नए विश्राम गृह में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अशोक, कटहल, मौलश्री, कदम्ब, बादाम, अमरूद, जामुन और आम के पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वृक्षारोपण अभियान से हम पर्यावरण संरक्षण और जीवनदायिनी हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प ले रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने गांव और घर में पौधारोपण कर उनकी देखभाल भी करें।” पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि “पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। इस अभियान के माध्यम से हम न सिर्फ प्रकृति की सेवा कर रहे हैं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास भी कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा हमें सेवा, सहयोग और समाजहित की भावना से प्रेरित करता है।

इस अवसर पर जनपद सदस्यद्वय रामकुमार चंद्राकर एवं रवि सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी भगवान सिंह चंद्राकर, कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश केला, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू तथा मछुवारा प्रकोष्ठ के नेतराम निषाद बतौर अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक जिनेश जैन ने किया और आभार अरुण चंद्राकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुकेश साहू,महामंत्री पुरणेंद्र सिन्हा,अंगेश्वर साहू,मनीष चंद्राकर,रूपसिंह सिन्हा,मेघनाथ सगरवंशी,रामसिंह बंसोड़,महेश साहू,हर्ष साहू,चंद्रिका चंद्राकर,लुभम बंछोर,देवानन्द देवांगन,दीपक साहू,श्रीकांत चंद्राकर,अभिषेक सेन,लक्ष्मण कोठारी,शैलेन्द्री मंडावी,भानुप्रिया साहू,पेमिन साहू,नरोत्तम निषाद,कमल निर्मलकर,सोनसाय साहू,सीताराम साहू,देवेंद्र साहू,रविन्द्र साहू,शेषनारायण सिन्हा,अमित निषाद,विष्णु साहू सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *