जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति मर्या. जामगांव आर की 63वीं वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन ग्राम जामगांव आर में संपन्न हुआ। आमसभा में जामगांव आर, मनसुली, बोरवाय, खोला, बासीन और औरी गांवों के कृषक सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रकार मुख्य अतिथि रहे, जबकि जनपद सदस्य रामकुमार चंद्रकार, पूर्व संचालक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग जयप्रकाश चंद्रकार, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, कॉलेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश केला, वरिष्ठ कृषक कन्हैयालाल साहू, मेंघनाथ सागरवंशी एवं मुकुंद चंद्रकार मंचासीन रहे। प्रभारी सहायक प्रबंधक लक्ष्मी कुलदीप ने वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। वहीं प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्रकार ने समिति की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में समिति ने ‘स’ वर्ग प्राप्त किया है। समिति की अंशपूंजी में 1.30 लाख की वृद्धि हुई है, हालांकि कार्यशील पूंजी में 105.19 लाख की कमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में समिति का संचित हानि 144.32 लाख था, जबकि वर्ष 2024-25 में 28.54 लाख का लाभ अर्जित कर इसे घटाकर 115.28 लाख किया गया है। बैंक के ऋणों के अकालातीत आवरण में किसी प्रकार की चूक नहीं हुई है।
भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय की ‘सहकार से समृद्धि’ योजना अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले की 311 समितियां मार्च 2025 तक रियल टाइम में शामिल हो जाएंगी। इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा जामगांव आर से जुड़ी चारों समितियां 30 सितम्बर 2025 तक रियल टाइम प्रणाली में सम्मिलित हो जाएंगी। आमसभा में उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। इस अवसर पर राजेश चंद्रकार, मुकेश साहू, अश्वनी साहू, सुरेश जैन, सोनसाय साहू, चन्द्रिका चंद्रकार, सांतनु महेश्वरी, संतोष चंद्रकार, अंगेश्वर साहू, सीताराम साहू, लालाराम, जीतेन्द्र साहू, पंकज साहू, पंचराम, विनोद, संतु साहू, रोमलाल चंद्रकार सहित बड़ी संख्या में सदस्य और कर्मचारी मौजूद थे।