भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर को. पितृशोक, चंद्रिका चंद्राकर का निधन-जामगांव आर में होगा अंतिम संस्कार

भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर को. पितृशोक, चंद्रिका चंद्राकर का  निधन-जामगांव आर में होगा अंतिम संस्कार

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हर्षा लोकमणि चंद्राकर के पिता एवं जामगांव आर के प्रतिष्ठित व्यवसायी चंद्रिका चंद्राकर का शुक्रवार 1 अगस्त 2026 की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चंद्रिका चंद्राकर क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं चंद्राकर मेटल्स, जामगांव आर के संचालक थे। वे पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर एवं मणि (राजू )चंद्राकर के पिता थे। अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे समाज में विशेष सम्मान प्राप्त थे।

दिवंगत श्री चंद्रिका चंद्राकर की अंतिम यात्रा आज 1 अगस्त 2026 को दोपहर को उनके निज निवास, जामगांव आर से स्थानीय मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा परिवार सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने शोकाकुल चंद्राकर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *