देवनगरी देवबलौदा में सावन महोत्सव 2026 का शुभारंभ, प्रत्येक सोमवार होंगे पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं भजन-संध्या के आयोजन

देवनगरी देवबलौदा में सावन महोत्सव 2026 का शुभारंभ, प्रत्येक सोमवार होंगे पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं भजन-संध्या के आयोजन

देवबलौदा। पवित्र सावन मास के अवसर पर देवनगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में “सावन महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। महादेव सेवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी देवनगरी, देवबलौदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रुद्राभिषेक पूजन में सहभागिता हेतु पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान शिवभक्ति से ओतप्रोत भजन, संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की श्रृंखला में 3 अगस्त को श्री राधे मानस परिवार (रायपुर) द्वारा भक्ति प्रस्तुति दी जाएगी। 10 अगस्त को भजन संगीतमय संध्या का आयोजन होगा। 17 अगस्त को कामता प्रसाद शरण जी संकीर्तन भजन मंडली अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगी। वहीं 24 अगस्त को जय मां चंडी मानस परिवार, बेहरा (बेरला) की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
इसी दिन पूज्य श्री महंत वेद प्रकाशाचार्य महाराज जी के सानिध्य में भव्य महाभंडारा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महादेव सेवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना एवं धार्मिक आयोजनों का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *