“भाजपाइयों ने असोगा में सामाजिक सेवा और गौरव सम्मान के साथ मनाया अम्बेडकर जयंती”

(भाजपा जामगांव आर मण्डल की अगुवाई में प्याऊ घर का उद्घाटन और गौरव सम्मान भी किया गया )

जामगांव आर– भाजपा जामगांव आर मण्डल द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़ा अंतर्गत सोमवार को ग्राम असोगा में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सेवा से हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
   इस अवसर पर राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए तीन ग्रीनहाउस प्याऊ घरों का उद्घाटन भी किया गया, जिसे गांववासियों ने सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा और अटल चौक में माल्यार्पण तथा स्कूली बच्चों द्वारा संविधान प्रस्तावना वाचन के साथ हुआ। गांव के गौरव कुणाल सेन (भारतीय नौसेना चयनित), दुर्गेश्वरी साहू (सीआईएसएफ जवान) और उनके परिवारों का विशेष सम्मान कर राष्ट्रसेवा में योगदान का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के “बाबा साहब अम्बेडकर महान” थीम पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू थे मौके पर उन्होंने बाबा साहब के समरसता और सम्मान के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए भाजपा को सबके विकास के प्रति समर्पित बताया। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें समानता और अधिकार का जो अमूल्य संविधान दिया है, वह आज भी हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। असोगा में सेवा और समर्पण का यह आयोजन उनके विचारों का जीवंत उदाहरण है !

कार्यक्रम में जनपद सभापति रवि सिन्हा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनराज साहू,किसान नेता रूप सिंह सिन्हा,मण्डल कोषाध्यक्ष निर्मल जैन,भाजयुमो नेता नारद साहू,सरपंच जानकी चोपड़िया बतौर अतिथि मंचासीन रहे ! कार्यक्रम का संचालन शिक्षादूत राजेन्द्र मारकंडे ने किया। इस अवसर पर प्रियलता साहू,पुरणेंद्र सिन्हा,योगेश्वर साहू,बेनीराम साहू,महेंद्र साहू,संजू साहू,रमेश साहू,रमेश टण्डन,गुमान साहू,कोवेंद्र, रामकृष्ण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *