नायब तहसीलदार बने योगेंद्र निर्मल का भाजपा नेताओं ने किया सम्मान, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र बोले -“यह सफलता अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट लगन का परिणाम’”

नायब तहसीलदार बने योगेंद्र निर्मल का भाजपा नेताओं ने किया सम्मान, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र बोले -“यह सफलता अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट लगन का परिणाम’”

पाटन ।  पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनसुली निवासी योगेंद्र निर्मल ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा में 32वां रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया है। प्रथम बार गृह ग्राम आगमन पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा भाजपा पदाधिकारियों के साथ योगेंद्र निर्मल के निवास पहुँचे और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि योगेंद्र निर्मल का प्रेरणादायक सफर उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। वासुदेव निर्मलकार का परिवार धार्मिक, ओजस्वी और समाजसेवा में सदैव सक्रिय रहा है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि योगेंद्र प्रारंभ से मेधावी छात्र रहे हैं। 12 जनवरी को आयोजित करियर गाइडेंस कार्यक्रम में ही उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दे गया था। आज उन्हें सम्मानित करते हुए गर्व महसूस होता है कि हमारे क्षेत्र के युवा नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान रानी बंछोर, अध्यक्ष भाजपा पाटन मंडल,निशा सोनी, उपाध्यक्ष; केवल देवांगन एवं देवेंद्र ठाकुर, सभापति; योगेश सोनी, चंद्रप्रकाश देवांगन, केशव बंछोर; सरपंच भगवती साहू; उपसरपंच पद्ममन साहू; समाज अध्यक्ष महेंद्र हिरवानी; मंथीर साहू; विनोद साहू सचिव; अजय निर्मल; गजाधर प्रसाद हिरवानी; पूर्व सरपंच नीलमणि हिरवानी; दानीराम तारक; बाहरु राम निर्मल; धीरेन्द्र साहू; बल्लू साहू; डोमेश देवांगन; सोनू सेन; पप्पू साहू; डोमन साहू; दामिनी निर्मल; पूजा साहू; पार्वती देवांगन; बिसहत सहित बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *