भाजपा मंडल जामगांव (आर) की पहल — हर बूथ पर कार्यकर्ता मिलकर सुनेंगे पीएम मोदी के ‘मन की बात’

जामगांव (आर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण 31 अगस्त, रविवार को सुबह 11 बजे सभी चैनलों पर होगा। भाजपा मंडल जामगांव (आर) के मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन और महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से यह कार्यक्रम सुनें। कार्यक्रम की सफलता के लिए हर बूथ पर प्रभारी नियुक्त किये गए है ।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मन की बात से जुड़ी गतिविधियों की तस्वीरें सरल एप या शक्ति केंद्र प्रभारी को अवश्य भेजें। इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयास से पार्टी अपने लक्ष्य को और मजबूती से प्राप्त कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *