जनता का भरोसा, सुशासन की जीत – विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बोले भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देशभर में लोकप्रियता की नई मिसाल कायम करते हुए MOTN सर्वे में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में बसे सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का विषय है।

भाजपा नेता जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि फरवरी 2025 में जहाँ मुख्यमंत्री साय के कार्यों से 39% जनता संतुष्ट थी, वहीं अगस्त 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया। यह बढ़ता हुआ विश्वास इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार ही विकास और सुशासन की सच्ची गारंटी है।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही अल्प समय में श्री साय ने छत्तीसगढ़ को सुशासन, विकास और विश्वास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और मातृशक्ति के लिए चलाई जा रही योजनाएँ, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे में हो रहे ऐतिहासिक सुधार जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

वर्मा ने कहा, “यह स्वर्णिम उपलब्धि छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री जी की जनसेवा को मिली यह ऐतिहासिक स्वीकृति राज्य के उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *