
जामगांव आर। आगामी स्वतंत्रता दिवस और देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर मंडल द्वारा 11 अगस्त 2026, मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे ग्राम बटरेल से होगा, उमरपोटी में शहीद डोमेश्वर साहू स्मारक में शहीद के परिजनों का सम्मान, बेल्हारी जय जवान जय किसान चौक में वन्दे मातरम गायन होगा,उपरांत टेमरी, सुरपा, ओदरागहन, निपानी,रानीतराई औसर, डिगहारी,करेला, भरर और विभिन्न गांवों से होते हुए शाम 4 बजे किसान चौक, जामगांव आर में समापन किया जाएगा। आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मपत्नी सांसद दुर्ग लोकसभा रजनी बघेल, प्रदेश भाजपा मंत्री जीतेन्द्र वर्मा तथा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग सुरेन्द्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. दया राम साहू,पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री दिलीप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल प्रभारी हर्षा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापतिद्वय रवि सिन्हा, खेमलाल देशलहरे, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,तिरंगा यात्रा पाटन प्रभारी राजू निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे।
14 गांवों से होकर गुजरेगी तिरंगा यात्र
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सुबह 10 बजे बटरेल से प्रारंभ होगी। इसके बाद 10:30 बजे उमरपोटी, 11 बजे गातापार, 11:30 बजे बेल्हारी, 12 बजे अकताई, 12:30 बजे चारभाठा, दोपहर 1 बजे ओदरागहन, 1:30 बजे निपानी, 2 बजे रानीतराई, 3 बजे औसर, 3:15 बजे डीघारी, 3:30 बजे करेला और 3:45 बजे भरर पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4 बजे किसान चौक, जामगांव आर में तिरंगा यात्रा का समापन होगा। मंडल महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पुरनेन्द्र सिन्हा ने बताया कि उमरपोटी में शहीद डोमेश्वर साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। यात्रा के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रानीतराई में भोजन अवकाश रखा गया है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लभम बंछोर ने क्षेत्र के नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।