भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा के जन्मदिन पर खबरनामा ग्रुप ने किया पौधरोपण, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ता भाव को किया नमन

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा के जन्मदिन पर खबरनामा ग्रुप ने किया पौधरोपण, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ता भाव को किया नमन

संगठन सहायक से दुर्ग जिलाध्यक्ष और अब प्रदेश भाजपा मंत्री तक का सफर, लंबे समय से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ निभा रहे जिम्मेदारी

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं वर्तमान प्रदेश भाजपा मंत्री जीतेन्द्र वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार 10 अगस्त को खबरनामा ग्रुप, पाटन की ओर से सेलुद धान संग्रहण केंद्र में पौधरोपण कर उन्हें जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों, राजनितिक कार्यकर्ताओं, प्रेस क्लब सहित ग्रामीणों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।इस दौरान श्री वर्मा ने शुभेच्छा देने के लिए आभार जताया और उपस्थित लोगों को 17 अगस्त को पाटन से टोला घाट तक आयोजित होने वाली कांवर यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, खेमलाल साहू, दिव्या कलिहारी, केवल देवांगन, टामन साहू, खेमीन साहू, राजेश्वरी वर्मा, ज्योति प्रकाश साहू, भुनेश्वर साहू, महेश्वर बंछोर, किशन हिरवानी,सुरेन्द्र शर्मा,बलराम यादव,मनीष चंद्राकर,समीर बंछोर, केशव बंछोर,बलराम वर्मा, रमेश देवांगन, राकेश साहू, अजय राजपूत, शैल साहू, राजू देवांगन, संतोष वर्मा,राजेंद्र वर्मा, सनत वर्मा, देवचरण कौशल, चित्रसेन कलिहारी,कुलदीप वैष्णव, चंदू देवांगन, जयंत साहू, जय प्रकाश साहू, देवेंद्र पटेल, पूरण साहू, शुभम सोनवानी, पिंटू हिरवानी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पद नहीं, दायित्व को प्राथमिकता

जीतेन्द्र वर्मा का राजनीतिक सफर भाजपा संगठन में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निरंतर सक्रियता और जिम्मेदारियों के निर्वहन से जुड़ा रहा है। लंबे समय से भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन के लिए काम करते हुए राष्ट्र प्रथम के विचार को अपने सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया। संगठन सहायक से लेकर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री तक की जिम्मेदारी तक पहुंचे जीतेन्द्र वर्मा ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उनके राजनीतिक सफर को भाजपा संगठन में एक ऐसे कार्यकर्ता की यात्रा के रूप में देखा जा सकता है, जिसने जिम्मेदारियों को पद की प्रतिष्ठा के बजाय सेवा और दायित्व के रूप में स्वीकार किया।

सरलता और सहजता बनी पहचान

राजनीतिक दायित्वों के बीच जीतेन्द्र वर्मा की सबसे अलग पहचान उनका सरल और सहज व्यक्तित्व है। कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मिलना, छोटे-बड़े सभी लोगों के साथ सहज संवाद बनाए रखना और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए व्यक्तिगत रिश्तों में अपनापन बनाए रखना उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। उनके करीबी कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन में किसी व्यक्ति की वास्तविक ताकत केवल उसके पद में नहीं, बल्कि उसके साथ खड़े कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के विश्वास में होती है। जीतेन्द्र वर्मा ने लंबे समय तक संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर यही विश्वास अर्जित किया है।

पौधरोपण के जरिए दिया संदेश

जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण को लेकर खबरनामा ग्रुप की ओर से कहा गया कि यह केवल जन्मदिन मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। जिस प्रकार एक पौधा मिट्टी में अपनी जड़ें मजबूत कर धीरे-धीरे वृक्ष का रूप लेता है और आने वाली पीढ़ियों को छाया देता है, उसी प्रकार संगठन का समर्पित कार्यकर्ता भी वर्षों के संघर्ष, सेवा और तपस्या से संगठन की जड़ों को मजबूत करता है। इसी भाव के साथ सेलुद धान संग्रहण केंद्र में पौधरोपण कर जीतेन्द्र वर्मा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा उनके निरंतर सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *