जामगांव आर। भाजपा दरबार मोखली मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम गब्दी निवासी शहीद थान सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी सरिता ध्रुव को युद्धवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि स्व थान सिंह ठाकुर 22 मई 2012 को बीजापुर हेलीपैड में हुए नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे।भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू ने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान समाज और राष्ट्र का सम्मान है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना।
सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, महामंत्री डॉ. सुरेश साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष दानी राम वर्मा, विनोद सिंह राजपूत, सह मीडिया प्रभारी मुकुंद विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत गब्दी की सरपंच श्रीमति संगीता शर्मा, सांसद प्रतिनिधि छत्तर सिंह वर्मा, कार्यसमिति सदस्य होरी वर्मा, बूथ अध्यक्ष चंद्र शेखर कुंजाम सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।