पाटन में भाजपा का आक्रोश — पीएम मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में पाटन भाजपा में गहरा आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी नेता की माता पर अभद्र टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। यह न केवल प्रधानमंत्री मोदी का अपमान है, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू और लोकमनी चंद्राकर ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि राजनीति विचारधारा और मुद्दों पर होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर।

इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, विनय चंद्राकर, डॉ. सुरेश साहू, हरिशंकर साहू, राजू साहू, निशा सोनी, बेनीराम साहू, केशव बंछोर, कृष्ण कुमार साहू, टीका राम साहू, रवि सिन्हा, केवल देवांगन, पारखत साहू, रोशन वर्मा, टीका राम देवांगन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *