रायपुर। इंडिया टुडे – C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अगस्त 2025 के सर्वे में 41.9% उत्तरदाताओं ने उनके कामकाज से संतुष्टि जताई, जो फरवरी 2025 के 39% के मुकाबले लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्शाता है।
बड़े राज्यों के वर्ग में यह प्रदर्शन उन्हें दूसरे स्थान पर लाता है, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहले स्थान पर हैं। सर्वे के मुताबिक, गृह राज्य में साय की स्वीकार्यता का स्तर कई अन्य बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में बेहतर है।