भाजपा पाटन मंडल ने 46 वें स्थापना दिवस पर बांटी खुशियाँ: नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का किया गर्मजोशी से स्वागत…

पाटन। भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 6 अप्रैल को अपना 46वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थलों में पार्टी का झंडा लहराया ! इस अवसर पर भाजपा पाटन मंडल द्वारा भी स्थानीय स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई वितरण कर नगरवासियों को भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम सब संकल्पित-जितेंद्र वर्मा

     मौके पर भाजपा निवर्तनमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम सब संकल्पित हैं। आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हर गांव, हर शहर विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है।
      नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतीक पार्टी है, जिसका सदस्य होने हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। देशहित को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा देशभर में जनसेवा का प्रतीक बनी है। विरासत, विज्ञान और विकास को चरितार्थ करते हुए हर देशवासी तक न्याय और समानता सुनिश्चित करना भाजपा का संकल्प है और इस दिशा में संगठन के करोड़ों कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे माँ भारती के वरद पुत्रों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में एक राजनीतिक आंदोलन के रूप में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संगठित किया।अंत्योदय’ के हमारे संकल्प से सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के स्वरूप में प्रभावी परिवर्तन आ रहा है।प्रवेश करने वालो में कुणाल देवांगन,गोपी देवांगन,हरिशंकर धुरंधर,यशवंत देवांगन,मुकेश देवांगन,प्रभा धुरंधर है।
     इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,महामंत्री अखिलेश मिश्रा,पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,सभापति व पार्षद केवल देवांगन,पार्षद बिज्जू देवांगन,पार्षद जितेन्द्र निर्मल,पार्षद संगीता धुरंधर, पार्षद देवेन्द्र ठाकुर,दामोदर चक्रधारी,केशव बंछोर,नीलकंठ देवांगन,योगेश सोनी,नागेन्द्र कश्यप,सागर सोनी,गोवर्धन बिजौरा,अमित वर्मा,विजयकांत बंछोर,खगेश देवांगन,वेदप्रकाश वर्मा,चिरंजीव देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *