जामगांव आर मंडल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती आज: ग्राम असोगा में होगा भव्य आयोजन,सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे कार्यकर्ता

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के जामगांव आर मंडल द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम असोगा में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, साथ ही मंडल क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच और सभी बूथ अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति भी अपेक्षित है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और उनके योगदान को स्मरण करना है। इस आयोजन के प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गंगाराम राम जोशी ने सभी से उपस्थिति की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *