भाजपा ने शुरू किया मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान — जामगांव आर मंडल में SIR को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा ने शुरू किया मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान — जामगांव आर मंडल में SIR को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

जामगांव आर । लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को जनजागरूकता फैलाने भाजपा जामगांव आर मण्डल द्वारा रविवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य बूथ स्तर पर मतदाता सूची को त्रुटिहीन, पारदर्शी और अद्यतन बनाना रहा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने कहा कि अभियान में सभी भाजपा कार्यकर्ता नजर बनाए और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से ना हटे और कोई भी अवैध व अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में ना जुड़ने पाए,उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को S.I.R. (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। इसके पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के स्वागत भाषण से हुआ। जनपद सभापति रवि सिन्हा ने कांग्रेस द्वारा फैलाए गए “वोट चोरी” के भ्रामक नैरेटिव पर अपनी बात रखते हुए कार्यकर्ताओं को तथ्य आधारित जनजागरण करने का आह्वान किया। जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । कार्यशाला में पूर्व मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर मंचासीन रहे । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्णेन्द्र सिन्हा ने व्यक्त किया।

कार्यशाला में पूजा लता जांगड़े,लीना साहू,पेमिन साहू,नंदनी साहू,प्रियालता महिपाल, योगेश्वर साहू,डा.राजेश बंछोर,अरुण चंद्राकर,अंगेश्वर साहू,गुमान साहू,रामसिंग बंसोड,सीता राम साहू,हर्ष साहू,दीपक साहू,नरेंद्र धर्मगुंडी,देवेंद्र साहू,देवानंद देवागन,किशोर सेन,नरोत्तम निषाद,खुमान जांगड़े,विष्णु साहू,मुरली वैष्णव,शेषनारायण,भेन चंद्राकर,छ्गन साहू,मुकेश साहू,यशवंत साहू,लक्ष्मण धनकर,गजेंद्र भारती,देवप्रकाश ,युवराज साहू,अशोक शर्मा,सुरेश वर्मा,रमेश टंडन,लक्ष्मण कोठारी, भारत लाल साहू,गोपेश साहू,संतु शशु,भरत लाल ,दिनेश नागरिया,द्वारिका सेन,शिव कुमार साहू,चंद्रहास वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *