जामगांव आर। समीपस्थ ग्राम किकिरमेटा स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में जारी 32वें अखंड रामधुनी सम्मेलन का आयोजन भव्य धार्मिक माहौल में किया जा रहा है आयोजन में रविवार को भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उन्होंने राम दरबार की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामनाएँ की।
अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि –“रामधुनी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, भक्ति और सामूहिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमें अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी हमारी अमूल्य धरोहर से परिचित कराते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रहने के दौरान मैंने यहां मनरेगा एवं शासन के विभिन्न मदों से विकास कार्यों के लिए अनुशंसा दी थी। आगे भी यहां शेड निर्माण सहित कई अन्य काम शीघ्र ही स्वीकृत होंगे।
आयोजन में भाजपा मंडल महामंत्री पुरणेंद्र सिन्हा, पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता नेतराम निषाद, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, केशव बंछोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन पं. उमाशंकर शुक्ला ने किया। सम्मेलन में सुर संगम पोटियाडीह, सुरेगांव, गुदगुदा, तितुरगांव, दरगहन, सिरपुर, डौंडीलोहारा, कन्हारपुर, गोजी राजिम, खुटेरी, पेरपार, फरसगांव, सिरसिदा, लासाटोला, बालोद, गुंडरदेही, बोइरडीह, कुरूद, मेघा सहित करीब डेढ़ दर्जन रामधुनी मंडलियां विभिन्न कथा प्रसंगों को लेकर संगीत व आकर्षक झांकी के साथ प्रस्तुतियां दे रहे है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जागेश्वर साहू, मनीष सिन्हा, एस.आर. डड़सेना, हीराम साहू, महेश साहू, बरातू निषाद, योगेश निर्मल, पृथ्वी साहू, रफीक खान, दीनबंधु सिन्हा, धनंजय यादव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी जागेश्वर साहू, कांशीराम साहू, महेश साहू, सोहन ठाकुर, रफीक खान, धनेश्वर साहू, डॉ. खिलावन निर्मल, ईश्वर निषाद एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।